हरियाणा में बनी भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और नवगठित जननायक जनता पार्टी की सरकार बन गई है। मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमन्त्री चुने गए हैं। जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यन्त चौटाला को उप-मुख्यमन्त्री बनाया गया है।
ध्यान रहे कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भारतीय जनता पार्टी को 40, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को 31, जननायक जनता पार्टी को 10, इण्डियन नैशनल लोक दल को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को आठ सीटें मिली थीं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.