एच. डी. कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक के लिए बताया आपदा
एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि अगर एक हज़ार मोदी भी कर्नाटक आ जाएंगे तो उनका मॉडल काम नहीं करने वाला
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमन्त्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक के लिए आपदा बताया है। एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि अगर एक हज़ार मोदी भी कर्नाटक आ जाएंगे तो उनका मॉडल काम नहीं करने वाला।
एच. डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमन्त्री बसवराज बोम्मई के ‘योगी मॉडल’ की बात पर पलटवार किया। कुमारस्वामी ने उत्तर प्रदेश की बुलडोज़र की ख़बरों का ज़िक्र करते हुए कर्नाटक सरकार को चेतावनी भी दी।