दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है, बोले अरविन्द केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल ने ठहराया है नागरिकों की असुरक्षा के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना और केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह को ज़िम्मेदार

दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। अरविन्द केजरीवाल ने नागरिकों की असुरक्षा के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना और केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह को ज़िम्मेदार ठहराया है। केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था का हवाला देते हुए वी. के. सक्सेना को एक पत्र भी लिखा है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के चलते यहाँ का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था यहाँ के उप-राज्यपाल और केन्द्रीय गृह मन्त्री की ज़िम्मेदारी है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घण्टे में ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चार हत्याएं हो चुकी हैं। केजरीवाल ने कहा कि ये घटनाएं यहाँ की क़ानून व्यवस्था के हालात बताने के लिए काफ़ी हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.