चुने हुए नेता हिसाब देना भूल गए हैं, काँग्रेस ने निकाली दिल्ली में प्रतिज्ञा रैली
इस प्रतिज्ञा रैली में हुए दिल्ली प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविन्द लवली सहित दिल्ली के कई काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल
दिल्ली प्रदेश काँग्रेस कमिटी ने सोमवार को कहा है कि चुने हुए नेता हिसाब देना भूल गए हैं। काँग्रेस ने आज दिल्ली में एक प्रतिज्ञा निकाली। इस प्रतिज्ञा रैली में दिल्ली प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविन्द लवली सहित दिल्ली के कई काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
अरविन्द लवली ने कहा कि वो दिल्ली में प्रतिज्ञा रैली कर रहे हैं। अरविन्द ने कहा कि यह रैली हमारे लिए नहीं है, बल्कि दिल्ली के लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली के लोगों को बताने आए हैं कि आप जिन जन-प्रतिनिधियों को अपना वोट देते हैं, उनका दायित्व है कि वो जनता के सामने आकर अपना हिसाब दें, चाहे वो आम आदमी पार्टी की सरकार में हों या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार में हों।