द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निवास को आम लोगों के लिए खोलने का आधिकारिक ऐलान

23 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे आम लोग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को शिमला के नज़दीक छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास को आम लोगों के लिए खोलने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आम लोग 23 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।
द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने आधिकारिक निवास पर ऐट होम का भी आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं उनकी पत्नी जानकी शुक्ल और मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू एवं उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी शामिल हुए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.