दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घण्टे प्रसारण सेवाओं की हुई आज से शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर ने आज पीटरहॉफ़ शिमला से की इस चैनल की 24 घण्टे प्रसारण सेवाओं की शुरुआत

दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घण्टे प्रसारण सेवाओं की वीरवार से शुरुआत हो गई है। इस चैनल की 24 घण्टे प्रसारण सेवाओं की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर ने आज पीटरहॉफ़ शिमला से की। इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे।
इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने प्रसार भारती प्राधिकरण से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पर्यटन क्षमता को देश और विदेश में प्रसारित करने की गुज़ारिश की ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटक यहाँ घूमने आएं। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इससे प्रदेश के लोगों की आय में वृद्धि होगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा। अनुराग ने कहा कि इस चैनल के ज़रिये हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.