मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ, फोटो खिंचवा रहे यूपी के मन्त्री से बोलीं शहीद की माता
आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता के घर आज पहुँचे थे यूपी के मन्त्री योगेन्द्र उपाध्याय
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता की माता ने शुक्रवार को उनके साथ फोटो खिंचवा रहे उत्तर प्रदेश (यूपी) के मन्त्री योगेन्द्र उपाध्याय को कहा कि उनकी प्रदर्शनी मत लगाओ। आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता के घर आज यूपी के मन्त्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुँचे थे।
योगेन्द्र उपाध्याय शुभम गुप्ता की माता को सरकारी मदद का 50 लाख रुपये का चैक देते हुए फोटो खिंचवा रहे थे। इस पर शुभम गुप्ता की माता ने रोते हुए कहा कि उनकी प्रदर्शनी मत लगाओ।