चार दिसम्बर को होंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव, सात दिसम्बर को आएंगे नतीजे

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को इन चुनावों का किया ऐलान

दिल्ली नगर निगम (ऐमसीडी) चुनाव चार दिसम्बर को होंगे। इन चुनावों के नतीजे सात दिसम्बर को आएंगे। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को इन चुनावों का ऐलान किया।
नामाँकन सात से 14 नवम्बर के बीच दाख़िल किए जाएंगे। ये नामाँकन 68 स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे।
दिल्ली नगर निगम में इस बार कुल 250 सीटें हैं। पिछले चुनावों में कुल 281 सीटें थीं। केन्द्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम के वॉर्ड के परिसीमन के बाद 18 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर, सीटों की संख्या को कम कर दिया था।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.