दिल्ली सरकार ने दी हिमाचल प्रदेश के आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की धनराशि

यह जानकारी सोमवार को दी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने

दिल्ली सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। यह जानकारी सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दी।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत कोष के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता दी है। सुखविन्दर सिंह ने इस सहायता के लिए दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रभावितों को मदद प्रदान करने में मदद मिलेगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.