हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने दिया अपने पद से इस्तीफ़ा

अनिल खाची के स्थान पर राम सुभग सिंह को बनाया गया है हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनिल खाची के स्थान पर राम सुभग सिंह को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज ही अनिल खाची को मुख्य सचिव पद से हटाकर हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं देने का फ़रमान जारी किया था। खाची ने इसे ठुकराते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
ग़ौरतलब है कि अनिल खाची की एक ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी की छवि है। कुछ दिन पहले ही खाची ने प्रदेश के एक मन्त्री की बदतमीज़ी का मुँहतोड़ जवाब दिया था जिस कारण वो मुख्यमन्त्री समेत अन्य मन्त्रियों की आँख में खटक रहे थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.