हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थान चार अप्रैल, 2021 तक बन्द रहेंगे। वो शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे जिनमें अभी परीक्षाएं चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह फ़ैसला प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक में लिया गया।…
हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण जयन्ती समारोह में लोक गीतों, एकाँकी, और लघु नाटकों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50 वर्ष की यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए स्थानीय लोक गायकों सहित लोक कलाकारों को शामिल करेगी। यह बात हिमाचल…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) को अपनी इकाइयों को लाभप्रद बनाने के प्रयास करने के लिए कहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि एचपीटीडीसी को अपनी सभी इकाइयों को लाभप्रद बनाने के लिए अधिक…
हिमाचल प्रदेश के ज़िला लाहौल-स्पिति के लिए चार ई-सेवाओं ई-आफ़िस, ई-हैलि सर्विस, ई-आगमन और ई-लाहौल को आरम्भ किया गया है। इन सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ये सभी सेवाएं एक बटन के माध्यम से ज़िला…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि सभी जल शक्ति उप-मण्डलों में जल संरक्षण ढाँचे बनाए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि जल की गुणवत्ता जाँचने और जल-स्रोतों की सफ़ाई के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। जय राम ज़िला मण्डी के…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने ज़िला ऊना में खनन पड़ताल चौकियों का लोकार्पण किया है। ये खनन पड़ताल चौकियां बाथड़ी, पोलियां, पण्डोगा, मैहतपुर और गगरेट में हैं। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि इन खनन पड़ताल चौकियों और अन्य आवश्यक…
राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों के चुनाव-कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चार नगर निगमों में धर्मशाला, पालमपुर, मण्डी एवं सोलन और छह नगर पंचायतों में ज़िला शिमला की चिड़गाँव एवं नेरवा, ज़िला कुल्लू की आनी…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने मण्डी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। ये कुल 17.43 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं हैं। जय राम ठाकुर द्वारा पुलिस लाइन मण्डी में 25 लाख रुपये की लागत…
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने शिमला में अपने सरकारी निवास ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तीन वन अग्नि रोकथाम जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि ये वाहन आने वाले आठ दिनों…
जय राम ठाकुर ने ओक ओवर, शिमला से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोबाइल किचन हिम अन्नपूर्णा फ़ूड वैन को झण्डी दिखाकर रवाना किया है। यह फ़ूड वैन एक स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है। इस अवसर पर जय राम…