बीजेपी-आरऐसऐस नफ़रत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, बोले राहुल
राहुल गाँधी ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि बीजेपी-आरऐसऐस का लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है
राहुल गाँधी ने वीरवार को कहा है कि बीजेपी-आरऐसऐस देश में नफ़रत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। राहुल ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि बीजेपी-आरऐसऐस का लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है।
राहुल गाँधी ने कहा कि पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने भारत जोड़ो यात्रा की। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने हिन्दुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से शुरु किया। राहुल गाँधी ने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य हिन्दुस्तान की जनता को एकजुट करना है, क्योंकि बीजेपी-आरऐसऐस पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।
राहुल गाँधी ने कहा कि मणिपुर में सिविल-वॉर जैसा माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रधानमन्त्री आज तक मणिपुर नहीं गए। राहुल ने कहा कि नौ साल पहले नागालैण्ड में प्रधानमन्त्री मोदी ने जो वादा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि असम के भी ऐसे ही हालात हैं, आज असम में सबसे भ्रष्ट सरकार है। राहुल गाँधी ने कहा कि हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से आपके मुद्दों को उठाएंगे।