भाजपा-आरऐसऐस इस देश की विभिन्न संस्कृतियों पर हमला कर रहे हैं, बोले राहुल गाँधी
राहुल गाँधी आज बोल रहे थे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागालैण्ड के मोकोकचुँग में
राहुल गाँधी ने बुधवार को कहा है कि भाजपा-आरऐसऐस इस देश की विभिन्न संस्कृतियों पर हमला कर रहे हैं। राहुल आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागालैण्ड के मोकोकचुँग में बोल रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि आप कौन-सी भाषा बोलते हैं, आप किसकी पूजा करते हैं, आप क्या खाते हैं, आपकी विवाह परम्पराएं किसी और का मामला नहीं होना चाहिए। राहुल ने कहा कि नागालैण्ड में बिहार, उत्तर प्रदेश और शेष भारत के लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि नागा लोग सभी के साथ सम्मान और स्नेह का व्यवहार करते हैं। राहुल गाँधी ने कहा कि आपकी परम्परा और समानता पर आपका ज़ोर भारत के लिए सम्पत्ति है। राहुल ने कहा कि आप एक दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी प्रकार का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।