भारतीय महागठबन्धन ने की इण्डिया को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा

भारतीय महागठबन्धन ने आज की दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा

भारतीय महागठबन्धन ने शुक्रवार को विपक्षी गठबन्धन इण्डिया को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। भारतीय महागठबन्धन ने आज दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
भारतीय महागठबन्धन के समन्वयक राजकुमार सैनी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक दल एक ही बात कह रहे थे कि हमें हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राजकुमार सैनी ने कहा कि राहुल गाँधी ने जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर लोगों को न्याय दिलाने की आवाज़ बुलन्द की है, इसलिए हमारा भारतीय महागठबन्धन इण्डिया को समर्थन दे रहा है। सैनी ने कहा कि भारतीय महागठबन्धन का इण्डिया को समर्थन बिना शर्त है। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर इस देश में सभी को बराबरी का हक़ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.