गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड, जीतीं 156 सीटें
काँग्रेस ने साल 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में जीती थीं 149 सीटें
Read More
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा ने 156 सीटें जीतकर काँग्रेस के साल 1985 के 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
काँग्रेस ने साल 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा ने साल 2002 में नरेन्द्र मोदी के मुख्यमन्त्री रहते 127 सीटें जीती थीं।