भारत जोड़ो न्याय यात्रा आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय का अभियान है, बोले जयराम

जयराम रमेश ने आज कहा कि काँग्रेस 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुम्बई तक शुरु होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को आमन्त्रित करती है

काँग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय का अभियान है। जयराम रमेश ने आज कहा कि काँग्रेस 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुम्बई तक शुरु होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को आमन्त्रित करती है।
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रत्येक भारतीय के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी का अभियान है। जयराम ने कहा कि देश भर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हज़ारों ऐसे आन्दोलन हैं, जो ज़मीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो हर दिन युवाओं को बेहतर अवसर मिले इसके लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए, श्रमिकों व किसानों के लिए और दलितों, आदिवासियों, पिछड़े समुदायों और समाज के अन्य कमज़ोर वर्गों व समूहों के बराबरी के अधिकारों के लिए काम करते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि काँग्रेस पार्टी हरेक व्यक्ति, प्रत्येक सिविल सोसाइटी संगठन और सभी आन्दोलनों को, जो न्याय और बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान की रक्षा के लिए खड़े हैं, 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुम्बई तक शुरु होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमन्त्रित करती है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.