काँग्रेस की सभी 10 गारण्टियों को किया जाएगा पूरा, बोले सुखविन्दर सिंह सुक्खू

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकाँक्षाओं पर खरा उतरने के सभी प्रयास करेगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा है कि काँग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनावों के दौरान की सभी 10 गारण्टियों को पूरा किया जाएगा। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकाँक्षाओं पर खरा उतरने के सभी प्रयास करेगी।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने फ़ैसला किया है कि काँग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र-2022 में कही गई कर्मचारियों की पुरानी पैन्शन योजना (ओपीऐस) की माँग को मन्त्रिमण्डल की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश के नई पैन्शन योजना (ऐनपीऐस) कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीऐस के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में राज्य के वित्त विभाग को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.