अखिलेश यादव ने की अपनी मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट छोड़ने की घोषणा

सपा के साँसदों की आज हुई उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बैठक, जिसमें की अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ने की घोषणा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अपनी मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट छोड़ने की घोषणा की है। सपा के साँसदों की आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बैठक हुई, जिसमें अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ने की घोषणा की।
अखिलेश यादव ने 2022 में करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। अखिलेश उस समय आज़मगढ़ लोकसभा सीट से साँसद थे। उन्होंने करहल से विधायक चुने जाने के बाद आज़मगढ़ लोकसभा सीट छोड़ दी थी। अखिलेश यादव ने अब कन्नौज से साँसद चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने का फ़ैसला लिया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.