आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद की शपथ

आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने ली उप-मुख्यमन्त्री पद की शपथ

आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ले ली है। वो उत्तर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमन्त्री हैं जो पाँच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमन्त्री बने हैं।
आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने उप-मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही कैबिनेट मन्त्रियों और राज्य मन्त्रियों ने भी शपथ ली है।
इस मौक़े पर भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मन्त्री और भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित कई राज्यों के मुख्यमन्त्री भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.