शिमला में ढहा भूस्खलन की चपेट में आने से एक मन्दिर, मलबे में दबे 25 से ज़्यादा लोग
इस हादसे में मारे गए लोगों में से निकाले जा चुके हैं अब तक नौ लोगों के शव
Read More
हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आ जाने से एक मन्दिर ढह गया है। आज हुए इस हादसे में 25 से ज़्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। इस हादसे में मारे गए लोगों में से अब तक नौ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
यह हादसा शिमला के उपनगर बालूगंज के समरहिल इलाक़े में हुआ। भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से यहाँ स्थित शिव बावड़ी मन्दिर ढह गया।