शिमला में ढह गया नगर निगम का एक बूचड़खाना और इसके साथ बने चार मकान
कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है इस बूचड़खाने और मकानों के मलबे के नीचे
Read More
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को नगर निगम का एक बूचड़खाना और इसके साथ बने चार मकान ढह गए हैं। इस बूचड़खाने और मकानों के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। यह घटना शिमला के कृष्णानगर इलाक़े में हुई।
शिमला ज़िला उपायुक्त आदित्य नेगी और दूसरे प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर पहुँच गए हैं। इस वक़्त मौक़े पर बचाव अभियान चल रहा है।