निर्भया परियोजना के अन्तर्गत सेफ़ सिटी प्रोजैक्ट मण्डी पर दी गई प्रस्तुति

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने कहा कि मण्डी शहर में निर्भया निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित सेफ़ सिटी प्रोजैक्ट के क्रियान्वित होने से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि बेहतर यातायात प्रबन्धन और भीड़ को नियन्त्रित करने में भी उपलब्ध होगा स्मार्ट समाधान

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीऐसऐनल) के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में निर्भया परियोजना के अन्तर्गत सेफ़ सिटी प्रोजैक्ट मण्डी पर प्रस्तुति दी है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने कहा कि मण्डी शहर में निर्भया निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित सेफ़ सिटी प्रोजैक्ट के क्रियान्वित होने से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि बेहतर यातायात प्रबन्धन और भीड़ को नियन्त्रित करने में भी स्मार्ट समाधान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश जैसी कठिन भौगौलिक परिस्थितियों वाले राज्यों को निर्भया परियोजना के अन्तर्गत 90:10 में वित्त-पोषण कर रही है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत मण्डी शहर के लिए योजना, विकास, क्रियान्वयन और संचालन के अलावा सीसीटीवी आधारित निगरानी-प्रणाली की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत आधुनिक तकनीकों जैसे आईपी आधारित कैमरा अधोसंरचना, बिना रुकावट स्थिति पर नज़र रखना, निगरानी रिकॉर्ड और डाटा संग्रहण जैसे काम किए जाएंगे। मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य सम्पूर्ण और एकीकृत निगरानी प्रणाली विकसित करना है जिसमें पुलिस लाइन मण्डी के कमाण्ड और कण्ट्रोल सैण्टर का संचालन भी शामिल है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस प्रणाली से मण्डी शहर में महिलाओं, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आपातकाल के दौरान पुलिस वैन, अग्निशमन वाहन और ऐम्बुलैंस की सुचारु आवाजाही भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को महिलाओं के प्रति अपराध, क़ानून व्यवस्था और यातायात के प्रबन्धन में सुधार करने में भी सहायता मिलेगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.