जय राम ठाकुर ने किया रेलवे लाइन के लिए केन्द्रीय निधि प्रदान करने का आग्रह

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास हैं सीमित साधन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय रेल मन्त्री पीयूष गोयल से भानूपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के लिए शत-प्रतिशत केन्द्रीय निधि प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रेल नैटवर्क का विस्तार प्रदेश की काफ़ी समय से लम्बित माँग है और भानूपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन से प्रदेश में सम्पर्क सुविधा अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित साधन हैं। उन्होंने कहा कि यह रेलवे लाइन देश और प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमन्त्री ने राज्य में रेल नैटवर्क के विस्तार और रेल लाइन के लिए नए रूट चिन्हित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में मुख्य तौर पर सड़कें ही सम्पर्क का मुख्य साधन हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में हवाई सम्पर्क को भी सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रही है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.