हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए 21 रूट पर की बस-सेवा आरम्भ
यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के परिवहन मन्त्री बिक्रम सिंह ने बताया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जल्द ही किया जाएगा वॉल्वो बस सेवा का भी परिचालन
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए 21 रूट पर बस-सेवा आरम्भ कर दी है। यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के परिवहन मन्त्री बिक्रम सिंह ने बताया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जल्द ही वॉल्वो बस सेवा का भी परिचालन किया जाएगा।
परिवहन मन्त्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा रोहड़ू-दिल्ली, मण्डी-दिल्ली, रामपुर-दिल्ली, रिकॉन्गपिओ-दिल्ली वाया चण्डीगढ़, नालागढ़-दिल्ली, जोगिन्द्रनगर-गुरूग्राम, शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली, हमीरपुर-धनेटा-दिल्ली, मनाली-दिल्ली, चम्बा-दिल्ली वाया पठानकोट-ऊना-चण्डीगढ़-अम्बाला, पालमपुर-दिल्ली वाया काँगड़ा, पठानकोट-दिल्ली वाया जसूर-तलवाड़ा-अम्ब-ऊना-चण्डीगढ़, परवाणु-चण्डीगढ़-मनाली-दिल्ली-परवाणु, मनाली-दिल्ली, सरकाघाट-दिल्ली, धानीपुखर-मरोटन-दिल्ली, हमीरपुर-अवाहदेवी-दिल्ली, शिमला-दिल्ली वाया सोलन-चण्डीगढ़, नाहन-दिल्ली और केलाँग-दिल्ली रूट पर बस-सेवा आरम्भ की गई है।