भारत के रक्षा मन्त्री ने कुल्लू में किया कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास
‘प्रोजैक्ट अनशनकन’ के अन्तर्गत हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान में किया जाएगा इस भवन का निर्माण
भारत के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण ‘प्रोजैक्ट अनशनकन’ के अन्तर्गत हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) में किया जाएगा।
कैलिब्रेशन लैब का निर्माण 736.18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। यह लैब बर्फ़ीले क्षेत्रों में फ़ील्ड लोकेशन में तैनात किए जाने के लिए सैन्सरों की विविधता के कुशल और समयबद्ध कैलिब्रेशन का काम करेगी। सासे बर्फ़ीले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन पूर्वानुमान, कृत्रिम ट्रिगरिंग और संरचनात्मक नियन्त्रण का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मन्त्री अनुराग ठाकुर और साँसद राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।