देश के विभिन्न भागों से वापस आए राज्य के लोगों की टेलैण्ट मैपिंग करेगी हिमाचल प्रदेश सरकार
अगर लॉकडॉउन लम्बा चला तो हिमाचल प्रदेश सरकार देश के विभिन्न भागों से वापस आए राज्य के लोगों की टेलैण्ट मैपिंग करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने यह बात प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमन्त्रियों के साथ बातचीत के दौरान कही।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से राज्य के हज़ारों लोग वापस आए हैं और इनकी विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता है। उन्होंने कहा कि ज़रूरी हुआ तो इन लोगों की टेलैण्ट मैपिंग की जाएगी ताकि इनकी सेवाओं का उपयोग राज्य के हित में किया जा सके।