पंजाब सरकार ने की चीनी की हिमाचल प्रदेश को आपूर्ति की पेशकश
पंजाब सरकार ने पंजाब की सहकारी मिलों में तैयार होने वाली चीनी की हिमाचल प्रदेश को आपूर्ति की पेशकश की है। पंजाब के सहकारिता मन्त्री सुखजिन्दर सिंह रन्धावा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर के साथ एक बैठक के दौरान इस आशय का प्रस्ताव रखा है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने पंजाब के सहकारिता मन्त्री को इस सन्दर्भ में वित्तीय पहलू के साथ एक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार तत्परता से इस प्रस्ताव पर विचार करेगी। मुख्यमन्त्री ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव को इस प्रस्ताव पर कार्य करने के निर्देश दे दिए हैं।