रक्षा मन्त्रालय ने ठुकराया गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होने का चार राज्यों का प्रस्ताव

रक्षा मन्त्रालय ने गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होने के चार राज्यों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। रक्षा मन्त्रालय के इस फ़ैसले के बाद अब इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और केरल समेत हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झाँकी नहीं दिखाई देगी।

इस बार गणतन्त्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाँकियों का चयन किया गया है जिनमें 16 झाँकियां राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों और छह झाँकियां विभिन्न केन्द्रीय मन्त्रालयों और सरकारी विभागों की हैं। इस बार गणतन्त्र दिवस परेड में 11 वर्ष बाद केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की झाँकी को भी शामिल किया गया है। ये सभी झाँकियां राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती पर आधारित होंगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.