बीजेपी जब वोट से नहीं जीत पाई, तो राजनीतिक मण्डी में विधायक ख़रीद लिए, बोले सुक्खू
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज किया हिमाचल प्रदेश के शाहपुर में एक जनसभा को सम्बोधित
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा है कि बीजेपी जब वोट से नहीं जीत पाई, तो राजनीतिक मण्डी में विधायक ख़रीद लिए। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के शाहपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी जब जनता के वोट से सत्ता हासिल नहीं कर सकी, तो उन्होंने धनबल से काँग्रेस के छह विधायक ख़रीद लिए। सुक्खू ने कहा कि आज वही विधायक बीजेपी के प्रत्याशी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए आज वक़्त बीजेपी को सबक़ सिखाने का है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि धनबल को जनबल ही हरा सकता है।