मोदी ने लोकतन्त्र में चुनी हुई हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया हिमाचल प्रदेश के चम्बा में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सोमवार की कहा है कि नरेंद्र मोदी ने लोकतन्त्र में चुनी हुई हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की। प्रियंका गाँधी ने आज हिमाचल प्रदेश के चम्बा में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकतन्त्र में जनता की चुनी हुई हिमाचल प्रदेश की सरकार को पैसे देेेकर गिराने की साज़िश की। प्रियंका ने कहा कि जो साज़िश करके सरकार गिराने जी कोशिश करता है, वह लोकतन्त्र में जनता को सर्वोपरि कैसे समझ सकता है! उन्होंने कहा कि सरकार गिराने की साज़िश करने वाले नरेंद्र मोदी और बीजेपी का मक़सद सिर्फ़ सत्ता हासिल करना है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि फिर चाहे जनता को गुमराह करना पड़े, चाहे जनता से झूठ बोलना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.