दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमन्त्री का नाम नरेंद्र मोदी है, बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव आज बोल रहे थे झारखण्ड के देवघर में इण्डिया गठबन्धन की एक रैली में
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा है कि देश ही नहीं, दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमन्त्री का नाम नरेंद्र मोदी है। तेजस्वी यादव आज झारखण्ड के देवघर में इण्डिया गठबन्धन की एक रैली में बोल रहे थे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलने की फ़ैक्टरी हैं। तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, सबके खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे, हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे, किसानों की आय दुगुनी करेंगे, सभी को पक्का मकान देंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार और झारखण्ड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।