लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में किया गया 57 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में आज किया गया आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कुल 57.35 प्रतिशत मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में सोमवार को 57 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कुल 57.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में सबसे ज़्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में हुआ। महाराष्ट्र में 48.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उड़ीसा में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में आज 35 सीटों पर 60.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झारखण्ड की गाण्डेय विधानसभा सीट पर 68.26 प्रतिशत और लखनऊ ईस्ट सीट पर 52.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.