आज देश में रोज़गार नहीं है, महंगाई के चलते खेती भी मुश्किल में है, बोलीं प्रियंका
प्रियंका गाँधी ने आज किया उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन-सम्पर्क अभियान के तहत जनता से संवाद
काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शुक्रवार को कहा है कि आज देश में रोज़गार नहीं है, और महंगाई के चलते खेती भी मुश्किल में है। प्रियंका गाँधी ने आज उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन-सम्पर्क अभियान के तहत जनता से संवाद किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है। प्रियंका ने कहा कि देश में 70 करोड़ लोग बेरोज़गार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रोज़गार के अवसर कम हो गए हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि पहले खेती-किसानी से कमाई होती थी, पर आज महंगाई के चलते खेती भी मुश्किल में है। प्रियंका ने कहा कि फिर जिन सरकारी संस्थानों से रोज़गार पैदा होते थे, नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने दोस्तों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि निजीकरण हुआ, तो आरक्षण ख़त्म हो गया। प्रियंका गाँधी ने कहा कि इसके बाद नरेंद्र मोदी ने नोटबन्दी की और जीऐसटी लागू किया, जिससे छोटे उद्योग बन्द हो गए। प्रियंका ने कहा कि किसी को न 15 लाख रुपये मिले और न काला धन आया।