संविधान रहेगा, तभी आपको अधिकार मिल पाएंगे, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे आज कर रहे थे दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की लोकतन्त्र बचाओ महारैली को सम्बोधित
काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा है कि संविधान रहेगा, तभी आपको अधिकार मिल पाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबन्धन इण्डिया की लोकतन्त्र बचाओ महारैली को सम्बोधित कर रहे थे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की जाँच एजैन्सियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि जाँच एजैन्सियों का इस्तेमाल कर, नेताओं और राजनीतिक दलों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नेताओं को डरा-धमकाकर, विधायकों और साँसदों को ख़रीदकर सरकारें बनाईं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतन्त्र और संविधान को बचाने के लिए हमें लड़ना है। खड़गे ने कहा कि संविधान रहेगा, तभी आपको अधिकार मिल पाएंगे।