प्रधानमन्त्री मोदी फ़ौज के संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं, बोले रोहित चौधरी

रोहित चौधरी ने आज कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी का झूठा राष्ट्रवाद, झूठा देशप्रेम और झूठा सैन्य प्रेम देश के सैनिकों और उनके परिवारों को कमज़ोर कर रहा है

काँग्रेस नेता रोहित चौधरी ने वीरवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री मोदी फ़ौज के संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं। रोहित चौधरी ने आज कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी का झूठा राष्ट्रवाद, झूठा देशप्रेम और झूठा सैन्य प्रेम देश के सैनिकों और उनके परिवारों को कमज़ोर कर रहा है।
रोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय सेनाएं विश्व की बेहतरीन सेनाओं में से हैं, लेकिन फ़ौज के संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि हमारी एक ही माँग है, वन रैंक, वन पैन्शन, जिसे यूपीए सरकार ने दोनों सदनों में पास किया था, लेकिन मोदी सरकार में इसे मज़ाक़ बना दिया गया है।
रोहित चौधरी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी देश से झूठ बोलना बन्द करें। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पूँजीपति साथियों का 14 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ माफ़ कर दिया है, लेकिन उनके पास सेना को देने के लिए पैसे नहीं हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.