आज मोदी सरकार हर तरीक़े का गणतान्त्रिक विरोध ख़त्म करना चाहती है, बोले अभिषेक सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी ने आज मीडिया से बात करते हुए उठाए झारखण्ड में अभी तक मुख्यमन्त्री नियुक्त न किए जाने को लेकर कई सवाल
काँग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीरवार को कहा है कि आज मोदी सरकार हर तरीक़े का गणतान्त्रिक विरोध ख़त्म करना चाहती है। अभिषेक मनु सिंघवी ने आज मीडिया से बात करते हुए झारखण्ड में अभी तक मुख्यमन्त्री नियुक्त न किए जाने को लेकर कई सवाल उठाए।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज बीजेपी सरकार जिस तरह जाँच एजैन्सियों के साथ पार्टनरशिप कर, संस्थाओं पर प्रहार कर रही है, यह जाँच एजैन्सियों का पूरी तरह दुरुपयोग है। सिंघवी ने कहा कि झारखण्ड के विषय में हमारे कुछ सवाल हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि झारखण्ड में अभी तक मुख्यमन्त्री क्यों नहीं नियुक्त किया गया। सिंघवी ने कहा कि क्या आप किसी भी क़ीमत पर दलबदली कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्या आप प्रधानमन्त्री कार्यालय और गृह मन्त्रालय के निर्देश का इन्तज़ार कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आख़िर बिहार में मुख्यमन्त्री तुरन्त कैसे नियुक्त किया गया! अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या आप देश में विपक्ष को ख़त्म कर देना चाहते हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या यही आपके अमृतकाल की परिभाषा है। सिंघवी ने कहा कि क्या आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा से इतना घबरा गए हैं!