असम के मुख्यमन्त्री हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमन्त्री हैं, बोले राहुल गाँधी
राहुल गाँधी आज कर रहे थे असम के गोगामुख में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को सम्बोधित
राहुल गाँधी ने शुक्रवार को कहा है कि असम के मुख्यमन्त्री हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमन्त्री हैं। राहुल आज असम के गोगामुख में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि असम के मुख्यमन्त्री बीजेपी के दूसरे मुख्यमन्त्रियों को भी भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं। राहुल ने कहा कि वो असम के लिए काम नहीं करते, बल्कि प्रधानमन्त्री मोदी उन्हें जो भी कहते हैं, वो वही करते हैं।