भारत जोड़ो न्याय यात्रा महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग़रीबों के लिए न्याय की माँग है
के. सी. वेणुगोपाल ने आज कहा कि मणिपुर में प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पिछले छह-सात दिनों से सरकार से आयोजन-स्थल की मंज़ूरी का इन्तज़ार कर रहे हैं
काँग्रेस संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को मणिपुर में कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग़रीबों के लिए न्याय की माँग है। के. सी. वेणुगोपाल ने आज कहा कि मणिपुर में प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पिछले छह-सात दिनों से सरकार से आयोजन-स्थल की मंज़ूरी का इन्तज़ार कर रहे हैं।
के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु होगी। वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर के लोग न्याय माँगते हैं, उनके घाव ठीक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग़रीबों के लिए न्याय की माँग करती है।