कोई सम्मान बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है, पूनिया ने किया पद्मश्री लेने से इन्कार
बजरंग पूनिया आज बोल रहे थे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूऐफ़आई) की मान्यता रद्द होने के बाद
अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रविवार को कहा है कि कोई भी सम्मान बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है। यह कहते हुए आज बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान वापस लेने से इन्कार कर दिया। पूनिया आज भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूऐफ़आई) की मान्यता रद्द होने के बाद बोल रहे थे।
बजरंग पूनिया ने कहा कि वो पद्मश्री सम्मान वापस नहीं लेंगे। पूनिया ने कहा कि वो न्याय मिलने के बाद ही इस बारे सोचेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी सम्मान हमारी बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है, उन्हें सबसे पहले न्याय मिलना चाहिए।