मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री सम्मान लौटा दूँगा, बोले वीरेन्द्र

वीरेन्द्र सिंह ने आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्हें उनकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है

वीरेन्द्र सिंह ने शनिवार को कहा है कि वो भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए अपना पद्मश्री सम्मान लौटा देंगे। वीरेन्द्र सिंह ने आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्हें उनकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है।
महिला पहलवान साक्षी मलिक ने वीरवार को कुश्ती छोड़ने की घोषणा की थी। पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के घर के बाहर फ़ुटपाथ पर रख दिया था। अब वीरेन्द्र सिंह ने भी पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा कर दी है। वीरेन्द्र ने सचिन तेन्दुलकर और नीरज चोपड़ा का ज़िक्र करते हुए कहा कि वो देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों से भी अनुरोध करेंगे कि वो भी अपना निर्णय लें।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.