बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री सम्मान, रखा प्रधानमन्त्री-आवास के बाहर फ़ुटपाथ पर

बजरंग पूनिया ने उठाया यह क़दम न्याय न मिलने और वीरवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद

अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान लौटा दिया है। बजरंग पूनिया ने आज अपना पद्मश्री सम्मान प्रधानमन्त्री के आवास के बाहर फ़ुटपाथ पर रख दिया। पूनिया ने यह क़दम न्याय न मिलने और वीरवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद उठाया।
इससे पहले बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को एक चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा की थी। पूनिया ने चिट्ठी में लिखा कि वो अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमन्त्री जी को वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कहने के लिए बस, उनका यह पत्र है।
बजरंग पूनिया का कहना है कि मोदी सरकार ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए। पूनिया ने कहा कि उन्होंने जब अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई और विरोध-प्रदर्शन किया, तो उन्हें परेशान किया गया, प्रदर्शन-स्थल को तहस-नहस कर दिया गया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.