विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़, मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्री-पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह आज किया गया छत्तीसगढ़ में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और मध्य प्रदेश में मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित
विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ और मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह आज छत्तीसगढ़ में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और मध्य प्रदेश में मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप-मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह समेत कई बीजेपी नेता भी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश में मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला ने उप-मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ ली। मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह में भी नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।