सिल्क्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 मज़दूरों को पहुँचाया गया ऋषिकेश के एम्स
इन सभी मज़दूरों को आज भेजा गया चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ऋषिकेश
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 मज़दूरों को बुधवार को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचाया गया है। इन सभी मज़दूरों को आज चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ऋषिकेश भेजा गया।
इन सभी मज़दूरों को इण्डियन एयरफ़ोर्स के चिनूक हैलिकॉप्टर से ऋषिकेश पहुँचाया गया। इन मज़दूरों का यहाँ के एम्स में मैडिकल चैकअप किया गया। इन्हें यहाँ 48 घण्टे तक निगरानी में रखा जाएगा।
एम्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मीनू सिंह ने कहा कि सभी मज़दूरों का ईसीजी किया गया है। मीनू सिंह ने कहा कि सभी मज़दूर स्वस्थ हैं। मीनू ने कहा कि सभी मज़दूरों का रक्त दबाव और ऑक्सीजन का स्तर भी सही है।