घोटालों से बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है
रणदीप सिंह सुरजेवाला आज बोल रहे थे मध्य प्रदेश के भोपाल में एक प्रैस वार्ता में
काँग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा है कि घोटालों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने मध्य प्रदेश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला आज मध्य प्रदेश के भोपाल में एक प्रैस वार्ता में बोल रहे थे।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल में बीजेपी सरकार ने कई घोटाले किए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि इनमें व्यापम घोटाला, डी मैट घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला जैसे घोटाले हैं। उन्होंने कहा कि इन घोटालों से बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।