मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 225 महीने में 250 घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है
प्रियंका गाँधी ने आज किया मध्य प्रदेश के दमोह में एक जनसभा को सम्बोधित
काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने 225 महीने के कार्यकाल में 250 घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है। प्रियंका गाँधी ने आज मध्य प्रदेश के दमोह में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने मध्य प्रदेश की महिलाओं, किसानों, दलितों और आदिवासियों के साथ अन्याय किया है, सभी पर अत्याचार किया है। प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोज़गार के मौक़े बेहद कम हैं, इसलिए यहाँ से पलायन बहुत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सिर्फ़ 21 नौकरियां दी हैं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि काँग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ लगातार लड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि काँग्रेस पार्टी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है।