मोदी जी का लिफ़ाफ़ा ख़ाली है, वो सिर्फ़ झूठी घोषणाएं करते हैं, बोलीं प्रियंका गाँधी
प्रियंका गाँधी ने आज किया राजस्थान के झुँझुनू में एक जनसभा को सम्बोधित
काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है कि मोदी जी का लिफ़ाफ़ा ख़ाली है, वो सिर्फ़ झूठी घोषणाएं करते हैं। प्रियंका गाँधी ने आज राजस्थान के झुँझुनू में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी सिर्फ़ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि जब आप मोदी सरकार से पुरानी पैन्शन की माँग करते हैं, तो कहा जाता है, पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पैसा नहीं है, तो प्रधानमन्त्री मोदी के उद्योगपति मित्रों का हज़ारों करोड़ रुपये का क़र्ज़ माफ़ करने के लिए पैसे कहाँ से आए। प्रियंका गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के हज़ारों करोड़ रुपये के हवाई जहाज़ के लिए पैसे कहाँ से आए। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार के पास इन सारी चीज़ों के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों और कर्मचारियों के लिए पैसे नहीं हैं।