सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दी 51 लाख रुपये की अपनी सारी जमापूँजी आपदा राहत कोष में

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज सौंपा शिमला में अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर की उपस्थिति में 51 लाख रुपये का एक चैक हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने 51 लाख रुपये की अपनी सारी जमापूँजी आपदा राहत कोष में दे दी है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर की उपस्थिति में 51 लाख रुपये का एक चैक हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को सौंपा।
इस अवसर पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज का हर वर्ग बढ़-चढ़कर अंशदान कर रहा है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर, कर्मचारियों ने अपने वेतन से और बुजुर्गों ने पैन्शन से अपने सामर्थ्यानुसार आपदा राहत कोष में दान दिया है। सुखविन्दर ने कहा कि यह देखकर उनके मन में भी विचार आया कि उन्हें भी अपनी निजी जमापूँजी से धन आपदा राहत कोष में दान देना चाहिए और ऐसे में अपने बैंक से सारे पैसे निकालकर आज 51 लाख रुपये दान किए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.