इण्डिया ने जीतीं विधानसभा उपचुनावों में छह राज्यों की सात सीटों में से चार सीटें

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कर पाई तीन सीटों पर ही जीत दर्ज

भारतीय राष्ट्रीय जनतान्त्रिक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनावों में देश के छह राज्यों की सात सीटों में से चार सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। इन सभी सीटों पर पाँच सितम्बर को मतदान हुआ था।
इण्डिया के पक्ष में झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तीन सीटें गई हैं। वहीं, केरल में इण्डिया के दो दल काँग्रेस और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीऐम) आमने-सामने थे। यह सीट काँग्रेस ने जीती। बीजेपी को त्रिपुरा की दो और उत्तराखण्ड की एक सीट मिलीं। इस तरह इण्डिया के खाते में चार सीटें गईं और बीजेपी तीन सीटें ही जीत पाई।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.