पश्चिम बंगाल विधानसभा में किया गया 15 अप्रैल को बंगाल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित
पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा हर साल बंगाली नववर्ष पोइला वैशाख के दिन बंगाल दिवस
पश्चिम बंगाल विधानसभा में वीरवार को 15 अप्रैल को बंगाल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पश्चिम बंगाल में हर साल बंगाली नववर्ष पोइला वैशाख के दिन बंगाल दिवस मनाया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग 20 जून को बंगाल दिवस मनाए जाने का समर्थन नहीं करते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वह दिन हिंसा और रक्तपात का पर्याय है, क्योंकि उस दिन बंगाल का विभाजन हुआ था। ममता ने कहा कि वह दिन विभाजन को राज्य स्थापना दिवस के रूप में चिह्नित करता है।
ममता बनर्जी ने रविन्द्रनाथ टैगोर के बाँग्लार माटी, बाँग्लार जल, गीत को बंगाल का राज्य गीत बनाने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया।