इण्डिया ने पारित किया इसरो के लिए चन्द्रयान-3 की सफलता पर बधाई-प्रस्ताव

इण्डिया ने आज किया यह प्रस्ताव मुम्बई में आयोजित बैठक में पारित

भारतीय राष्ट्रीय जनतान्त्रिक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) ने शुक्रवार को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के लिए चन्द्रयान-3 की सफलता पर बधाई-प्रस्ताव पारित किया है। इण्डिया ने आज यह प्रस्ताव मुम्बई में आयोजित बैठक में पारित किया।
इण्डिया ने कहा कि यह प्रस्ताव इसरो परिवार को उनकी उपलब्धियों के लिए चन्द्रयान-3 की सफलता से प्रफुल्लित होकर  बधाई देने के लिए पारित किया गया है। इण्डिया ने कहा कि इसरो की सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। इण्डिया ने कल किए जाने वाले आदित्य-एल1 के लॉन्च के लिए इसरो को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.